14.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


spot_img

IAS दीपक रावत ने नहीं लिया ऊर्जा निगम का चार्ज, तो अब किसी और को मिलने जा रही जिम्मेदारी |Postmanindia

उत्तराखंड के तेज तर्रार ऑफ़िसर दीपक रावत को ऊर्जा निगमों में एमडी के तौर पर नई तैनाती मिली है लेकिन आदेश जारी होने के 4 दिन बाद भी उन्होंने अब तक प्रबंध निदेशक पद पर ज्वाइनिंग नहीं ली है. जानकारी यह मिल रही है दीपक रावत ऊर्जा निगम में काम नहीं करना चाहते हैं. ऊर्जा विभाग के सूत्र बताते हैं कि UPCL, PITCUL में एमडी और UREDA के डायरेक्टर पद पर किसी नए चेहरे को लेकर तलाश शुरू कर दी गई है. इससे पहले नीरज खैरवाल यहाँ तैनात थे.

ऊर्जा निगम के सूत्र बताते हैं रावत ने ऊर्जा मंत्री से भी बात की है. उधर, हरक सिंह रावत भी दीपक रावत के इनकार के बाद किसी दूसरे चेहरे की तलाश करने में जुट गए हैं. खबर है कि ऊर्जा निगम में अब प्रबंधन निदेशक के लिए विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर विचार किया जा रहा है. जब ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से भी इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने इस बात को स्वीकार करते हुए साफ किया कि उन्होंने दीपक रावत से एमडी पद पर नियुक्ति को लेकर बातचीत की है और इसको लेकर फिलहाल विचार किया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि ऊर्जा निगम के कुछ निदेशक भी इस संबंध में ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं. बहरहाल, इस मामले में आने वाले दिनों में क्या होता है, इधर इस मामले में दीपक रावत से भी बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उसने सम्पर्क नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें: सीएम धामी का ऊधमसिंहनगर दौरे का आज दूसरा दिन, पढ़ें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गृह मंत्री शाह ने किया 242 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, अग्रिम चौकी...

0
कठुआ: गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। कल उन्होंने बोबिया परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही सीमा प्रहरियों के...

पश्चिम बंगाल एसआईआर में बड़ा अपडेट, कट सकते हैं चार लाख मतदाताओं के नाम;...

0
कोलकाता: दिसंबर में प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद 58,20,899 मतदाताओं के नाम मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट पाए जाने के कारण हटाए गए...

अमेरिका की खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल, DHS ने आपराधिक प्रवासियों...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका ने अवैध प्रवास और अपराध के खिलाफ अपनी सख्त नीति को और तेज करते हुए 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the...

धर्म कभी कमजोर नहीं होता है, उसे जानबूझकर कमजोर किया जाता:  योगी आदित्यनाथ

0
हरिद्वार। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि स्थल पर विग्रह मूर्ति स्थापना...

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहरी विकास और आवास विभाग के स्तर से लागू किए गए विभिन्न सुधारों के लिए केंद्र...