28.5 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

पूरी प्लानिंग के साथ नैनीताल घूमने आए पति ने की पत्नी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

नैनीताल: शादी के ऐसा पवित्र बंधन है जिसमें दो अनजाने लोग जीवन भर के लिए एक दूसरे के सुख दुख के साथी हो जाते हैं। लेकिन आज के ज़माने में कुछ लोगों ने इसका मजाक बना रखा है।

वही दिल्ली निवासी एक युवक ने केवल दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए पहले युवती से शादी की। फिर डेढ़ महीने पहले नैनीताल घुमाने के बहाने लेकर गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पति गिरफ्तार हो गया है। मृतक महिला का कंकाल बरामद किया गया है।

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक द्वारका थाने में 15 जून को 26 वर्षीय बबीता के गुमशुदा होने की रिपोर्ट चाणक्य पैलेस डाबरी, द्वारिका नई दिल्ली निवासी पिता डाली राम ने दर्ज करवाई थी। साथ ही बेटी के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। तलाशी के बाद युवती की आखिरी लोकेशन 12 जून को नैनीताल के समीप हनुमानगढ़ी की मिली।

ऊधमसिंह नगर के शक्ति फार्म निवासी पति राजेश राय और ससुरालियों से पूछताछ के बाद पता चला कि बीते 12 जून को राजेश अपनी पत्नी बबीता को घुमाने के लिए दिल्ली से नैनीताल लेकर आया था। नैनीताल नैनागावं के पास प्यार करने के बहाने उसने सड़क के कलमठ में बबीता की हत्या कर दी। उसने नैनीताल के पास बबीता की हत्या कर शव छिपाने की बात स्वीकार की। इस मामले में राजेश को दिल्ली के न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश राय पर पूर्व में रेप का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। नौकरी के दौरान बबीता के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद राजेश ने शादी से मना किया था तो बबीता ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि बाद में दोनों के शादी कर ली थी और कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया था कि उन्होंने आपस में शादी कर ली है। दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर नरेन्द्र का कहना है कि आरोपी राजेश राय ने पूछताछ में बताया कि वो अपनी सास और पत्नी से परेशान था। उनके बीच आए दिन कलह और झगड़े होते रहते थे। इससे परेशान होकर उसने अपनी पत्नी बबीता की हत्या कर दी।

बहरहाल तिलियापुर शक्ति फार्म जिला उधमसिंह नगर निवासी राजेश राय पुत्र रंजीत राय को गिरफ्तार कर लिया।मामले की जांच कर रही नैनीताल पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद राजेश राय पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजेश ने बताया कि 11 जून को वह ऊधमसिंह नगर में मां की तबीयत खराब होने की बात बताकर बबीता को दिल्ली से लाया था। यहां से उसे लेकर नैनीताल पहुंचा। 12 जून को वह बबीता के साथ पैदल ही हल्द्वानी की ओर निकल गया। करीब 13 किलोमीटर चलने के बाद एक कलमठ में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। गोविंद पुरी दिल्ली क्षेत्र निवासी राजेश जब बबीता के साथ एक मॉल में काम करता था तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए और बबीता गर्भवती हो गई। लेकिन शादी ना करने पर युवती ने 14 जुलाई 2020 को डाबरी थाने में राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने युवक को उधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...