18 C
Dehradun
Monday, May 4, 2026


spot_img

बड़ी खबर: मारा गया पुलवामा हमले में शामिल जैश का टॉप आतंकी

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के एक टॉप आतंकी को मारकर सुरक्षाबलों ने पुलवामा अटैक का बदला ले लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक टॉप पाकिस्तानी आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मार गिराया गया है। अधिकारी ने कहा कि अबू सैफुल्ला, जिसे अदनान, इस्माइल और लंबू के नाम से भी जाना जाता है और 2017 से ही घाटी में सक्रिय था, पुलवामा जिले के त्राल के हंगलमर्ग में एनकाउंटर के दौरान एक अन्य आतंकवादी के साथ मारा गया। इतना ही नहीं, वह आतंकी मसूद अजहर का भी काफी करीबी था।

ये भी पढ़ें:बड़ी खबर: उप डाकघर गैरसैंण में हुई 32 लाख की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि वह 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले सहित कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। आतंकी अदनान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन में रऊफ अजहर, मौलाना मसूद अजहर और अम्मार का एक मजबूत सहयोगी था। बताया जा रहा है कि वह वाहन से चलने वाले IED के विशेषज्ञ था, जिसका अफगानिस्तान में नियमित रूप से उपयोग किया जाता है और 2019 के पुलवामा हमले में भी इसी का उपयोग किया गया था, जिसमें भारत के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि वह तालिबान से भी जुड़ा था। वह तल्हा सैफ और उमर का करीबी रहा है, जो मारे दिए गए हैं। एक सुरक्षा डोजियर में कहा गया है कि उसने जैश संगठन को फिर से स्थापित करने और मजबूत करने की कोशिश की और अवंतीपोरा, विशेष रूप से पुलवामा के काकपोरा और पंपोर क्षेत्रों का उपयोग नए आतंकवादी समूहों की भर्ती के लिए और हमलों को अंजाम देने के लिए अन्य भागों में उन्हें ले जाने के लिए एक हॉटबेड के रूप में किया।

अधिकारी ने यह भी कहा कि दूसरे आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एम-4 राइफल, एके-47 राइफल, एक ग्लॉक पिस्टल और एक अन्य पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आज सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया और घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें दोनों आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों ने इस साल जनवरी से अब तक कश्मीर में कुछ शीर्ष कमांडरों सहित कम से कम 87 आतंकवादियों को मार गिराया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनाथम नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए नामित, बदल दी महिलाओं की...

0
कोयंबटूर: तमिलनाडु के सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम, जिन्हें 'पैडमैन' के नाम से जाना जाता है, को 2026 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित...

भारत आ रहे एक और एल.पी.जी. टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारत आ रहे मार्शल आइलैंड्स ध्वज के एल.पी.जी. टैंकर, एमटी सर्व शक्ति, ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया। इसमें 46...

इंफाल एयरपोर्ट के पास हुआ बम विस्फोट, जातीय हिंसा की तीसरी बरसी पर घटी...

0
नई दिल्ली। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार को बम विस्फोट हुआ है। यह धमाका राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच...

गैलेक्सी-आई ने स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से दुनिया का पहला ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन...

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सी ने कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से विश्‍व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि, का प्रक्षेपण किया।...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम कालः मुख्यमंत्री धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती...