25.8 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

हेमकुंड साहिब क्षेत्र तक आ-जा सकेंगे यात्री, पर ये रहेंगी बंदिशें

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ एसडीएम के अनुसार लोकपाल हेमकुंड क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र में आता है व यह फूलों की घाटी नेशनल पार्क का हिस्सा है इसलिए पर्यटक वन विभाग से अनुमति लेकर लोकपाल हेमकुंड क्षेत्र में आ-जा सकते हैं, लेकिन किसी भी यात्री को हेमकुंड गुरुद्वारा मे आने जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन पर्यटकों व स्थानीय लोगों को वन विभाग लोकपाल हेमकुंड जाने की अनुमति देगा उन्हें प्रशासन नहीं रोकेगा। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने कहा कि लोकपाल हेमकुंड क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र है व फूलों की घाटी का हिस्सा है इस लिए वहां जाने की अनुमति मात्र वन विभाग देगा। कहा कि जिन्हें अनुमति मिलती है उन्हें कोरोना गाईडलाइन का अनुपालन करना आवश्यक होगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गुरुद्वारा हेमकुंड की यात्रा हेमकुंड ट्रस्ट द्वारा अभी तक नहीं खोली गई है इसलिए लोकपाल हेमकुंड जाने वाले पर्यटक हेमकुंड गुरूद्वारे के आस पास नही जा सकेंगे व न ही गुरूद्वारे को छू सकेंगे।

ये भी पढें:बड़ी खबर: मारा गया पुलवामा हमले में शामिल जैश का टॉप आतंकीधिकारी कुमकुम जोशी ने कहा कि लोकपाल हेमकुंड क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र है व फूलों की घाटी का हिस्सा है इस लिए वहां जाने की अनुमति

इस मसले पर डीएफओ एनबी शर्मा का कहना है कि जो भी पर्यटक या स्थानीय निवासी कोरोना का अनुपालन करते हुए लोकपाल हेमकुंड क्षेत्र में फूलों का दीदार करने जाना चाहेगा उसे हमारा घांगरिया स्थित स्टाफ अनुमति देगा। इसके लिए मैंने घांगरिया में अपने स्टाफ को बोल दिया है। लेकिन इस क्षेत्र में जाने वाले पर्यटक को वन विभाग को आश्वस्त करना होगा की वह गुरुद्वारा हेमकुंड के आस पास नहीं जायेगा। वही भ्यूंडार घाटी इको डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान ने कहा कि ईडीसी भ्यूंडार घाटी द्वारा प्रशासन और वन विभाग के साथ हर संभव सहयोग किया जा रहा है । कोरोना संक्रमण का प्रभाव पूरे देश के साथ ही प्रदेश और फूलों की घाटी क्षेत्र पर भी पड़ा है जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा भी प्रभावित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब नई SoP  जारी होने के बाद ज्यादा तादाद में पर्यटक कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए आएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...

मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगाः महाराज

0
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना सच हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी...

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा...

0
खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा...

मुख्यमंत्री ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

0
पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन...