19 C
Dehradun
Thursday, April 9, 2026


spot_img

हरिद्वार: जब अचानक बरसाती पानी के तेज बहाव में बही कार, देखें फिर क्या हुआ…!

हरिद्वार: उत्तराखंड में लगातार बरसात का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात से नदी, नाले उफान पर है। वही उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी में जंगल से बरसाती पानी का तेज बहाव आने से एक कार बह गई। कार में चंबा टिहरी गढ़वाल का परिवार अपने एक दिवंगत स्वजन का अंतिम संस्कार करने खड़खड़ी श्मशान घाट आया था। गनीमत रही कि कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने कई घंटे मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को नदी से निकाला। कार बहने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप रमोला निवासी चंबा टिहरी गढ़वाल अपने ससुर का अंतिम संस्कार करने हरिद्वार आए थे। प्रदीप ने अपनी कार श्मशान घाट के पास सूखी नदी में खड़ी की थी। नदी अक्सर सूखी रहती है, इसलिए श्मशान आने वाले ज्यादातर लोग नदी में ही अपने वाहन खड़े करते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज बारिश आने पर जंगल की तरफ से अचानक बरसाती पानी का तेज बहाव आ गया। जो लोग अपने वाहनों के आस-पास मौजूद थे, उन्होंने आनन-फानन में वाहन हटा लिए। लेकिन प्रदीप रमोला व उनका परिवार श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में व्यस्त था, इसलिए नदी में खड़ी उनकी कार बहने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया, पर कोई भी व्यक्ति कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चंद मिनट में ही कार बहकर गंगा की धारा में पहुंच गई। सूचना पर खड़खड़ी पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इसके बाद कार निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

महिला आरक्षण समेत तीन संशोधन बिलों को कैबिनेट की मंजूरी, बजट सत्र में पारित...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने आगामी आम चुनाव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए तीन संविधान संशोधन विधेयकों को मंजूरी...

इस्राइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत; जवाब में ईरान...

0
वॉशिंगटन। इस्राइल ने बुधवार दोपहर मध्य बेरूत में कई हमले किए। घनी आबादी वाले कई व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को बिना पूर्व सूचना के...

सरकार ने इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ मौसम 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41 हजार 534 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी...

विमानन कंपनियों को तीन महीने के लिए 25% लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में राहत

0
नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर, नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू विमानन कंपनियों के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में तीन महीने के...

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

0
देहरादून। मुख्य सचिव ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक ली। मुख्य सचिव ने...