29.8 C
Dehradun
Friday, June 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू , वीकेंड पर दून में रहेगी सख्ती

उत्तराखंड में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को आगामी 10 अगस्‍त तक बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू के संबंधी छुट और पाबन्दी यथावत रखी हैं. वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि मंगलवार तीन अगस्त सुबह छह बजे खत्म हो रही है. अब कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन सरकार ने कोविड कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है. गौरतलब है कि प्रदेश में आज से स्कूल भी खोल दिए गए हैं ऐसे में अब तीसरी लहर को लेकर सरकार कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहती है.

देहरादून के डीएम के आदेश

देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने कोरोना कर्फ्यू के संबंध में कहा कि 03 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 की सुबह 8 आब्जे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने के निर्देश शासन से मिले हैं. ये देहरादून क्षेत्र में यथावत प्रभावी रहेंगे. डीएम ने स्पष्ट किया कि कोविड  संक्रमण के रोकथाम के दृष्टिगत से वीकेंड पर मसूरी आने के अन्य वाहनों के साथ-साथ दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी वजित रहेगा. मसूरी केवल उन्ही पर्यटकों को आने की अनुमति होगी, जिनके पास देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के साथ ही घण्टे पूर्व की कोविड नेगिटिव टेस्ट रिपोर्ट तथा मसूरी में होटल की बुकिंग का साक्ष्य उपलब्ध होगा.

इसके अतिरिक्त पर्यटक क्षेत्र सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी, एवं मसूरी में किसी व्यक्ति को तालाब/नदी/झरने आदि में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.  समस्त शासकीय कार्यालयों में सभी समूहों के अधिकारियों/कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी, कोविड महामारी के बचाव के लिए आवश्यक सावधानी, सुरक्षात्मक व्यवस्था सम्बन्धित कार्यालयायक्ष/ विभागाध्यक्ष द्वारा सुनिश्चित करायी जाएगी. अतः उपनोवत्त विषयक पूर्व आदेशों को उक्त सीमा तक संशोधित / समावेशित समझा जाय. शेष आदेश यथावत रहेगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम नई दिल्ली में हुआ शुरू

0
नई दिल्ली:  भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय फोरम में ब्राजील, रूस,...

विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास को बढ़ावा...

0
नई दिल्ली।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास...

केंद्र सरकार, नागालैंड और असम के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

0
नई दिल्ली। असम-नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए केंद्र सरकार, असम तथा नागालैंड की सरकारों के...

अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत की विकास गाथा विश्व को प्रेरित...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा ऐसे समय में भी विश्व को प्रेरित करती है जब कई...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की, 18...

0
देहरादून।  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...