28.2 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

लर्निंग लाइसेंस के लिए अब No Appointment, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून: अब नए लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को आरटीओ में अपाइंटमेंट लेकर जाने की शर्त से छूट दे दी है। एक दिन पहले ही आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने लर्निंग लाइसेंस के स्लाट 75 से बढ़ाकर सौ करने का फैसला किया था। इनमें 50 स्लाट नए आवेदन करने वालों के लिए हैं, जबकि शेष 50 पुराने बैकलाग के हैं।

बैकलाग उन आवेदकों का है, जिन्होंने कोरोना काल में आवेदन किया था, लेकिन कार्यालय बंद हो जाने के कारण उन्हें टेस्ट के लिए नहीं बुलाया जा सका। आरटीओ ने बताया कि चूंकि बैकलाग अभी काफी शेष है, लिहाजा पुराने आवेदकों को अपाइंटमेंट लेकर ही टेस्ट देने आना पड़ेगा।

कोरोना की दूसरी लहर चरम पर होने पर 22 अप्रैल को देहरादून आरटीओ कार्यालय को जनता के लिए बंद कर दिया गया था। दो महीने बाद 25 जून से सीमित आवेदनों के साथ कार्य शुरू किया गया था। ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण से लेकर वाहन ट्रांसफर, टैक्स जमा करने, चालान छुड़ाने व परमिट आदि कार्यो के लिए रोज केवल 25 व्यक्तियों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। हर कार्य के लिए एक दिन में सिर्फ 25 आवेदन स्वीकार किए जा रहे थे। सभी व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट की अनिवार्यता लागू थी। ऐसे में रोजाना सैकड़ों लोग सुबह-सवेरे अपाइंटमेंट लेने को लेकर आनलाइन बैठे रहते थे व दो-दो हफ्ते बाद के अपाइंटमेंट मिल रहे थे। कोरोना संक्रमण कम होने पर गत नौ जुलाई को अपाइंटमेंट की शर्त खत्म करने समेत सीमित कार्य की शर्त भी हटा दी गई थी।

हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में सीमित संख्या व अपाइंटमेंट की शर्त पहले की तरह यथावत रखी गई थी। शुरुआत में 50 लर्निंग लाइसेंस बैकलाग के बनाए जा रहे थे, जिन्हें तीन हफ्ते पहले बढ़ाकर 75 कर दिया गया था। आरटीओ ने 25 स्लाट नए आवेदकों के लिए खोले थे। अभी तक सभी आवेदकों को अपाइंटमेंट लेकर आना पड़ रहा था। बुधवार को आरटीओ ने नए आवेदक के स्लाट बढ़ाकर 50 कर दिए थे। अब अपाइंटमेंट की शर्त भी खत्म कर दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...