15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: सिपाही ने घर में कर ली आत्महत्या, साथी से फोन पर कही थी ये बात…

हल्द्वानी: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। छड़ायल नयाबाद में दमकल विभाग के एक सिपाही ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रावाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण मुकेश जोशी नामक इस सिपाही ने सुसाइड किया। जानकारी के अनुसार छड़ायल नयाबाद निवासी मुकेश जोशी ने अपने घर में फांसी लगा ली। आज सुबह नौ बजे उन्होंने आत्महत्या की। इससे पहले उन्होंने अपने एक मित्र से फोन पर बात की थी। दोस्त के मुताबिक वह बहुत तनाव में लग रहे थे। उन्होंने जीवन खत्म कर लेने की बात भी कही थी। इसके बाद वे फांसी पर झूल गए।

दमकल विभाग के सिपाही के सुसाइड करने की सूचना पर आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल और मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार दल बल के साथ मुकेश जोशी के आवास पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचानामा करने की कार्रावाई शुरू की। घटना की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकेश का पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे वे तनाव में थे। आत्महत्या का यह भी एक कारण माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...