19.4 C
Dehradun
Saturday, May 9, 2026


spot_img

उत्तराखंड: हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत इन 22 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्‍कार

देहरादून: उत्तराखंड स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के पास प्रदेशभर से आए आवेदनों में से 22 वीरांगनाओं का चयन हो गया है। आठ अगस्त को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाता है।

इसके तहत महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं साहस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस बार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली वीरांगनाओं को भी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

प्रदेशभर से पुरस्कार के लिए आवेदन आए हैं। पुरस्कारों के लिए चयनित वीरांगनाओं की सूची तैयार हो गई है। तीलू रौतेला पुरस्कार के लिए 95 आवदेन मिले थे। समिति की ओर से इसमें से 22 के नाम फाइनल किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 69 प्रविष्टियां मिली थीं। इनमें से भी 22 के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। इस बार कोरोना योद्धा के तौर पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है।

देखें लिस्ट…

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का निर्देश दिया सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि...

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी...

0
नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया।...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण दिल्ली में हुआ आयोजित

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण  नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के...

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का दिल्ली में समापन

0
नई दिल्ली।  भारत-कनाडा का संयुक्त वक्तव्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता-सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का समापन आज नई दिल्ली में हुआ। यह वार्ता दोनों...

सुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

0
कोलकत्ता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्‍हें भाजपा विधायक दल का नेता...