21.2 C
Dehradun
Tuesday, June 2, 2026


spot_img

एलटी भर्ती परीक्षा संपन्न, 1400 पदों के लिए 44 हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

देहरादून: रविवार को आयोग द्वारा 2 पालियों में सहायक अध्यापक (एल०टी०) के 1431 पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 14 विषयों के पदों हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई। कुछ विषयों की परीक्षा सुबह व कुछ को शाम की पाली में आयोजित किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 51.160 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये गये इसमें कुल 50,000 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किये एवं कुल 44302 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस प्रकार परीक्षा में उपस्थिति 86.59 प्रतिशत रही। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की गयी। प्रथम पाली में 95 परीक्षा केन्द्रों पर तथा द्वितीय पाली में 93 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में 95 परीक्षा केन्द्रों पर 25658 कुल अभ्यर्थी थे जिनमें से 22702 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुये व 2956 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार प्रथम पाली में उपस्थिति 88.04 प्रतिशत रही। द्वितीय पाली में 93 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 25,502 अभ्यर्थी आमंत्रित थे, जिनमें से 21,600 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुये व 3884 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, इस प्रकार 86 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।

वही पहली बार बंगाली व पंजाबी भाषा के अध्यापकों के चयन हेतु परीक्षा आयोजित हुयी पंजाबी, उर्दू, बंगाली, हिन्दी व संस्कृत के प्रश्न पत्र केवल संबंधित भाषा में थे। अन्य प्रश्न पत्र हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध थे।कोविड संक्रमण से संबंधित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सैनेटाइज किया गया। प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। परीक्षा में सहयोग करने वाले कार्मिकों को मास्क, ग्लब्स तथा हैण्ड सैनिटाइजर आयोग की ओर से उपलब्ध कराया गया। अभ्यर्थियों के लिए भी हैण्ड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की HHMD से चैकिंग की गयी व बायोमैट्रिक उपस्थिति ली गयी। प्रेस विज्ञप्ति जारी किये जाने तक इस परीक्षा में किसी भी अप्रिय घटना या गड़बड़ी की कोई सूचना प्राप्त नहीं है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, खिलाड़ियों को दी जाएगी बेहतर सुविधायें

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...

0
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...

ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

0
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...