21.7 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

JOBS: उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग ने 190 पदों पर निकाली बंपर भर्ती

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर सामने आयी है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग Uttarakhand Public Service Commission हरिद्वार ने सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 ( लोवर PCS की विज्ञप्ति निकाली है. जिसमें विज्ञापन प्रकाशन की तिथि आज यानि 9 अगस्त को दी गई है. ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2021 तय की गई है. इसके साथ ही आवेदन शुल्क जोकि ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाया जाएगा उसकी तारीख भी 29 अगस्त 2021 तय की गई है.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा 7 विभागों के 190  पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है जिसमें www.ukpsc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है. इन सभी पदों में अधिमानी आहर्ता के तौर पर NCC और सेना में सेवा कर चुके लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई है.

इन 7 विभागों के 190 पदों पर निकली विज्ञप्ति

  • आयोग द्वारा राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार यह तो कुल 35 पदों विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें सामान्य वर्ग में 22 पद पर आवेदन किए जा सकते हैं
  • गृह विभाग के डिप्टी जेलर पर 27 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें सामान्य हेतु 14 पद रखे गए हैं
  • खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग में सप्लाई इन्स्पेक्टर हेतु 28 पदों पर भर्ती एवं इन्स्पेक्टर सेक्टर 50 पर भर्तियां की जाएंगी
  • श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 9 पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई है
  • आबकारी विभाग में सहायक आबकारी निरीक्षक के पद 10 पदों पर भर्ती जारी की गई है
  • पंचायती राज विभाग में कर निरीक्षक के 14 पदों पर भर्ती निकाली गई है.
  • गन्ना विभाग में अलग-अलग पदों पर कुल 29 पदों पर भर्ती की गई है जिसमें जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के 2 पद, गन्ना विकास निरीक्षक के 23, पद खंडसारी निरीक्षक के 4 पद है.

ये भी पढ़ें एलटी भर्ती परीक्षा संपन्न, 1400 पदों के लिए 44 हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...