23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: शादी के तुरंत बाद दुल्हन का खुला ऐसा भेद कि दूल्हे के उड़ गए होश…

देहरादून: अभी तक आपने नाबालिगों की शादी या नाबालिग दुल्हन की खबरें पढ़ी होंगी। आज हम आपको ऐसी खबर पढ़ाते है जहां दूल्हा-दुल्हन दोनों बालिग है लेकिन दुल्हन दूल्हे से 12 साल बड़ी है। शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन का भेद खुल गया तो हंगामा हो गया। आरोप है कि जब दूल्हे ने शिकायत की तो दुल्हन पक्ष वालों ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा निवासी मथुरा ने डालनवाला पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह सर्वे ऑफ इंडिया में काम करते हैं। उन्होंने शादी डॉट कॉम पर एक निधि पांडेय नाम की लडक़ी का प्रोफाइल देखा था। प्रोफाइल उसने अपनी उम्र 28 वर्ष दर्शायी थी। जिसके बाद दोनों के बीच बात शुरू हो गईं और परिवार शादी को राजी हो गए।

शादी के समय निधि पांडेय के पिता ने उसकी जन्मतिथि 22 सितंबर 1991 बताई थी । जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के 20 दिन बाद ही यह बात सामने आयी कि निधि की जन्मतिथि 1991 नहीं बल्कि 1983 के वर्ष में है। इस तरह से निधि सोनू से 12 साल बड़ी निकली । जिसके बाद दूल्हे को झटका लग गया और इसके साथ ही पूरे परिवार में हडक़ंप मच गया कि बहू बेटे से बड़ी है।

इस बात को लेकर जब सोनू शर्मा ने निधि के पिता से बात की तो आरोप है कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद निधि पांडेय की बड़ी बहन को बात बताई गई। उसकी बड़ी बहन आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर हैं। उसने अपने पद का रौब गालिब करते हुए कहा कि उसने एलएलबी भी की हुई है। आरोप है कि उसकी बहन ने कहा कि सारी उम्र उसे जेल में सड़ा सकती है। इसकी शिकायत उसने थाने में की। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोनू शर्मा की शिकायत पर लडक़ी और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...