36.1 C
Dehradun
Tuesday, June 23, 2026


spot_img

अब सिर्फ इतने पर्यटक ही आ सकेंगे मसूरी, आदेश हुआ जारी

देहरादून: कोरोना कर्फ्यू में छूट देने के बाद धामी सरकार ने फैसला लिया है कि वीकेंड पर अब अधिकतम 15000 पर्यटक ही मसूरी जा सकेंगे। कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक केवल उन्हीं लोगों को अनुमति होगी जिनके पास मसूरी में एडवांस होटल बुकिंग का साक्ष्य होगा। साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव rt-pcr जांच की अनिवार्यता भी होगी।

बता दें कि मसूरी में पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछ सप्ताह पहले दिशानिर्देश जारी किए गए थे। इनमें से ज्यादातर नियम लागू है कोरोना के मामले में कुछ कमी आने के बाद प्रशासन ने अधिकतम 15000 पर्यटकों को प्रवेश देने का फैसला लिया है। इससे पहले पर्यटकों की संख्या तय नहीं की गई थी। वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मसूरी, सहस्त्रधारा , गुछुपानी में किसी भी व्यक्ति को तालाब, नदी, झरने में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि होटल व होमस्टे में उपलब्ध कमरों को देखते हैं पर्यटकों की अधिकतम संख्या तय की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में सभी समूह के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका ने रक्षा सहयोग में बढ़ाया हाथ, सेना की M777A2 तोपों के रखरखाव के...

0
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी...

अजीत डोभाल और वांग यी ने की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को स्थिर बनाने पर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की। इस बातचीत में...

अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग से 15 की मौत, सीएम योगी ने...

0
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर एक भीषण आग की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 16 से 18...

पीएम मोदी बोले-भारत अब केवल तेज अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक वैश्विक महाशक्ति

0
नई दिल्ली।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की एक विश्वसनीय और उभरती हुई महाशक्ति है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा...

कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को ’घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों प्रकरणों...