22.7 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

देहरादून के डीएवी कॉलेज में एडमिशन शुरू, 26 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन

देहरादून: देहरादून के डीएवी पीजी कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण 16 अगस्त से शुरू होगा। कालेज में बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम सेमेस्टर के सत्र 2021-2022 में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को आनलाइन ही पंजीकरण करना होगा।

डीएवी कालेज के मीडिया प्रभारी डा. हरिओम शंकर ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि कोविड-19 महामारी और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस बार भी प्रवेश के लिए आवेदन आनलाइन लिए जा रहे हैं। जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया दस दिन चलेगी। 12वीं पास कर चुके छात्र-छात्राएं डीएवी कालेज की वेबसाइट www.davpgcollege.in पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अगस्त निर्धारित की गई है। उसके बाद पहली मेरिट लिस्ट आनलाइन जारी की जाएगी। कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में बीए, बीएससी, बीकाम में प्रवेश के लिए सीटों की संख्या 3815 है, जिसका विवरण इस प्रकार है।

पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या

बीए प्रथम 1475

बीकाम प्रथम 1200

बीएससी प्रथम पीसीएम ग्रुप 500

सीबीजेड ग्रुप 430

पीएमएस ग्रुप 210

एसजीआरआर पीजी कालेज में 16 से पंजीकरण

श्रीगुरु राम राय पीजी कालेज में स्नातक के प्रवेश के लिए 16 अगस्त से आनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा। कालेज के प्राचार्य प्रो. वीए बोड़ाई ने बताया कि कालेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 250 व बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 390 सीटें निर्धारित हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं कालेज की वेबसाइट www.sgrrpgcollege.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...