28.1 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के कटे दोनों पैर ,गेटमैन ने ऐसे बचाई जान

हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक खबर सामने आई है।आत्महत्या का प्रयास कर रहा एक युवक तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के आगे जाकर लेट गया। हालात को भांपते हुए गेटमैन ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। जिसमें युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसके दोनों पैर कट गए। जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के जज फार्म निवासी 34 वर्षीय विकास जोशी सोमवार सुबह हल्द्वानी रेलवे यार्ड के पास पहुंचा। लखनऊ से चलकर काठगोदाम को जा रही 0 5043 एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही हल्द्वानी रेलवे यार्ड के मस्जिद के पास पहुंची तभी अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दोनों टांगे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी , घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल युवक को तुरंत 108 की सहायता से हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि युवक को एंबुलेंस की मदद से फौरन अस्पताल ले जाया गया। उप निरीक्षक ने बताया कि युवक घरवालों से झगड़ा करके मौके पर आया था। जिसके बारे में विस्तृत पता लगाया जा रहा है। घायल युवक के स्वजनों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे में पूरा मामला नहीं पता चल पाया है

रेलवे सुरक्षा बल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि युवक को बचाने के प्रयास के बीच टखने से ठीक ऊपर से ट्रेन के पहिए गुजरे, जिससे पैर कट गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...