28.1 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: सोमवार को शाम 5:00 बजे उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 23 अगस्त से राज्य में विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, जिसको लेकर इस बैठक में चर्चा होगी। साथ ही अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट में तमाम मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री सत्र के दौरान सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट तथा विपक्षी घेराबंदी से बचाव पर भी चर्चा करेंगे।।

दूसरी तरफ ऊर्जा विभाग के सभी कर्मचारियों की नजर इस कैबिनेट पर होगी। माना जा रहा है कि कैबिने बैठक में विद्युत कर्मियों की मांग पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ऊर्जा विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे, जिसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया था। कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। जबकि हाइड्रो पावर प्रोडक्शन पूरी तरह से ठप हो गया था। जिसके बाद विभागीय मंत्री हरक सिंह रावत और
अधिकारियों की कर्मचारी संघ से वार्ता हुई थी और 1 महीने के अंदर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था।

माना जा रहा है कि यह मुद्दा आज कैबिनेट में आएगा। बैठक पर ऊर्जा कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।दूसरी तरफ विभाग की तरफ से ऊर्जा विभाग में किसी भी हड़ताल से निपटने के लिए प्रशिक्षु अभियंता को भी ट्रेंड किया जा रहा है, जिनमें टीएचडीसी के कर्मचारी भी शामिल हैं।

आज के कैबिनेट बैठक पर उत्तराखंड पुलिस की भी नजर बनी हुई है। इनके ग्रेड पे का मसला अभी भी है सरकारी स्तर पर विचारनीय है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस के परिजनों के द्वारा देहरादून की सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...