28.4 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

SDRF के जवान ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

SDRF के कांस्टेबल राजेंद्र नाथ ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम पुलिस कर्मी बन गए हैं।

SDRF के जांबाज जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 m) पर फतह हासिल की। 12 अगस्त में आरक्षी राजेन्द्र नाथ अपनी टीम के सदस्यों के साथ यूरोप महाद्वीप स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से MRV, AZAU होते हुए एल्ब्रुस् बेस कैंप पहुंचे, (मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने) एवं तापमान -20 तक पहुँच गया। ठंडी हवा लगभग 70-90 km/h की रफ्तार और भारी बर्फबारी के बावजूद भी अंत में सुबह 9:40 मिनट(यूरोप समयानुसार एवं 12:10 मिनट भारतीय समयानुसार) पर यूरोप महाद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को फतह करके इतिहास रचा है।

2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेंद्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं, जिसमें वे उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने हैं, जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया था। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री-एवरेस्ट के रूप में किया जाता है। राजेंद्र नाथ ने पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया था। पूरे देश में राजेंद्र नाथ की बड़ी सराहना हो रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...