26.9 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 16 अगस्त को कराया था एम्स में भर्ती

ऋषिकेश: टिहरी जिले के प्रताप नगर के सुकरी गांव में जंगली मशरूम खाने से बीमार दादा, दादी और उनकी पोती की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। उन्हें हालत ज्यादा बिगड़ने पर बीती 16 अगस्त को एम्स ऋषिकेश लाया गया था। आज उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सलोनी सेमवाल (13 वर्ष), इनकी दादी विमला देवी (56 वर्ष) और दादा सुंदरलाल सेमवाल (62 वर्ष) सभी निवासी सुकरी गांव प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल को भर्ती कराया गया था। जंगली मशरूम जिसे क्षेत्रीय भाषा में चुंई कहा जाता है, खाने से तीनों बीमार पड़ गए थे। आइसीयू में इनका उपचार चल रहा था। तीनों की एम्स में मौत हो गई।

पुलिस चौकी एम्स के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराम ने बताया कि तीनों के स्वजन यहीं मौजूद है। पुलिस तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। आपको बता दें कि बीती 12 अगस्त को इन्होंने अपने घर में रात के भोजन में जंगली मशरूम बनाया था, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वहीं के स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने पर 16 अगस्त को एम्स लाया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के...

0
नई दिल्ली।  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक...

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...

मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी

0
उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि...

ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...