23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग उत्तराखंड की वीरभूमि पर मिलते हैं: नड्डा

हरिद्वार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायवाला, देहरादून में उत्तराखंड में सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग इसी भूमि पर मिलते हैं। हम ये भी जानते हैं कि किस तरीके से आपने फौज में प्रतिनिधित्व किया है।

नड्डा ने आगे कहा- उत्तराखंड ने जो गौरव प्रदान किया है वो हमेशा हमें याद रखना चाहिए। बड़ी संख्या में जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर किया, अपनी जांन गंवाई है, देश उनके साथ हमेशा सम्मान में खड़ा रहता है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा – आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, मजबूत है और तीव्र गति से आगे बढ़ने के लिए आतुर है। ये सुरक्षा और मजबूती अगर नेतृत्व ने प्रदान की है, तो भारत की फौज ने भी साथ खड़े होकर जवाब दिया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि नेतृत्व के बदलने से क्या फर्क पड़ता है इसे भी हमें समझना चाहिए। 2011-12 में भारत का डिफेंस बजट 1,43,000 करोड़ रुपये था। 2020-21 में भारत का डिफेंस बजट 4,78,000 करोड़ रुपये है। 1,35,000 करोड़ रुपये से सिर्फ नए असलहे खरीदने की व्यवस्था की गई है। नड्डा ने कहा कि 3,812 किमी ऑल वेदर रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। जिसमें से 3,300 किमी की 61 सड़कें बन चुकी हैं। मैं भारत की फौज और विशेषकर BRO को बधाई देता हूं कि आप लोगों ने ऑल वेदर रोड बनाकर मोदी जी के सपनें को साकार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद भारतीय डिफेंस के आधुनिकीकरण का काम शुरू हो गया है। आज 36 रॉफेल फाइटर जेट हमारे बेड़े में जुड़ गए हैं। 28 अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 चिनूक चॉपर और 145 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर भी भारत के सुरक्षा बेड़े में शामिल हो चुकी हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...