23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड: सीपीयू प्रभारी की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक के नीचे दबकर क्रेन चालक की मौत

काशीपुर: काशीपुर में बीते बुधवार को सीपीयू प्रभारी पवन भारद्वाज की कार काटकर शव को बाहर निकालने वाले क्रेन संचालक की ट्रक के नीचे आकर मौत हो गई।स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि काशीपुर के सीपीयू प्रभारी एसआई पवन भारद्वाज का बुधवार रात लगभग 12 बजे नगर से पुराना आईएमए स्थित अपनी बैरक में वापस जा रहे थे। इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड पर उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमे उनकी मौत हो गई। कई घंटों तक शव कार में फंसा रहा। दारोगा के शव को निकालने के लिए मुरादाबाद निवासी और वर्तमान में नगर की पशुपति बिहार कालोनी में रहने वाले सुनील चौहान की क्रेन को मंगवाया गया। उनका भतीजा शुभम चौहान (25) क्रेन लेकर मौके पर पहुंचा। कार को काट कर पवन के शव को बाहर निकाला गया।

बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे शुभम हादसा करने वाले ट्रक को क्रेन में पीछे बांध कर आईटीआई थाने ले जा रहा था। चैती चौराहे के पास वह लोगों को क्रेन और ट्रक के पास से हटाने के लिए क्रेन से नीचे उतरा और और ट्रक के पीछे जाकर लोगों को सावधान करने लगा ताकि कोई अनहोनी ना हो और खुद ही ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। मृतक के चाचा सुनील चौहान ने बताया क‌ि वह शुभम को लेकर तुरंत ही एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...