20.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड: 23 हजार छात्र-छात्राएं नहीं हैं CBSE के नतीजों से खुश, दोबारा देंगे बोर्ड परीक्षा

देहरादून: इस बार कोरोना वायरस के वजह से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ। विद्यार्थियों को पिछले कक्षा व अन्य आधार पर नंबर मिले। वैसे तो उत्तराखंड के देहरादून रीजन के नतीजों का रिकॉर्ड बेस्ट रहा है। सीबीएसई के दून रीजन में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में कुल 156622 छात्र-छात्राएं बोर्ड के लिए पंजीकृत हुए थे। इसमें से 148803 का परिणाम जारी हुआ था। इंटर के 63654 और हाईस्कूल के 85149 परीक्षार्थी शामिल थे। इंटर में 98.64 और दसवीं में सफलता प्रतिशत 99.23 रहा।

पिछले साल की तुलना में क्रमश: 15.42 फीसद और 9.51 फीसद ज्यादा था। राज्य बनने के बाद पहली बार सीबीएसई की परीक्षाओं की सफलता का प्रतिशत इतना अधिक रहा। इसका मतलब साफ है कि बगैर परीक्षा दिए छात्र-छात्राओं को इस बार बंपर अंक मिले लेकिन इसके बाद भी रिजन के 23 हजार विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देने वाले हैं। इन सभी ने परीक्षा के लिए आवेदन जमा करा दिए हैं। 25 अगस्त से इनकी परीक्षाएं शुरू होंगी। गणित और रसायन विज्ञान विषय में दोबारा परीक्षा देने के सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं।

दून रीजन में करीब 23 हजार बच्चे कुछ विषयों की परीक्षा देंगे। इनमें इंटर के 13000 और हाईस्कूल के 10000 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सुधार परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच कराया जाएगा। परीक्षा के लिए रीजन में 90 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...