24.7 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

सावधान: भारत में इस महीने आ सकती है Coronavirus की तीसरी लहर, बच्चों पर खतरा

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और रोजाना करीब 30 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच देश में कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है और बताया जा रहा है कि इस साल अक्टूबर तक तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति ने कहा है कि कोरोना वायरस तीसरी लहर अक्टूबर के आसपास अपने चरम पर पहुंच सकती है.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के तहत गठित एक्सपर्ट पैनल ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड-19 की तीसरी लहर अक्टूबर के आसपास पीक पर पहुंच सकती है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की तीसरी लहर में बच्चों को भी बड़ों के समान ही खतरा है. कमेटी ने इस दौरान बच्चों के लिए बेहतर मेडिकल तैयारी की जरूरत पर जोर दिया है और कहा है कि बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाएं, डॉक्टर, कर्मचारी, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस इत्यादि जैसे उपकरण कहीं भी नहीं हैं. बड़ी संख्या में बच्चों के संक्रमित होने की स्थिति में इनकी आवश्यकता हो सकती है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंप दी है. रिपोर्ट में गंभीर रूप से बीमार और विकलांग बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है.

नीति आयोग के सदस्य और केंद्र सरकार के कोविड-19 टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे वीके पॉल ने कहा कि कोरोना वायरस की अगली लहर में 23 प्रतिशत लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में केंद्र सरकार को करीब 2 लाख आईसीयू बेड तैयार रखने चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सितंबर में भारत में प्रतिदिन संक्रमण के करीब 4-5 मामले सामने आ सकते हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...

एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

0
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस...

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...

0
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...

शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का सीएम ने किया शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत...