32.6 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

अच्छी खबर: उत्तराखंड के दो जिलों में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण

देहरादून: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के 13 जिलों में से 2 जिलों में शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन हो गया है, जबकि बाकी अधिकतर जिलों में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है।

प्रदेश के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि है कि पहाड़ी राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड कोविड-19 वैक्सीनेशन के इस अभियान में लगातार काम कर रहा है । पूरे देश में जहां अभी तक 50.7 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 की पहली डोज़ लगी है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में यह आंकड़ा 76 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है। वहीं बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में पहली डोज़ का टीकाकरण शत-शत हो चुका है।

8 ज़िलों में 80 प्रतिशत वैक्सीनेशन पूरा

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर तेज़ी से प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव नेगी ने यह भी बताया कि बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के पहली डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के बाद दूसरी डोज के लिए भी तेज़ी से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि देहरादून, अल्मोड़ा, चम्पावत, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी में भी 80 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

शत प्रतिशत टीकाकरण का है लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के अनुसार 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 85 प्रतिशत तक पहले डोज़ लग चुकी है। जबकि दूसरी डोज भी लगभग 50 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। इसके अलावा प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु सीमा वाले 65 प्रतिशत युवाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सरकार तेजी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति देने में जुटी हुई है। क्यूकि मुख्यमंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अगले कुछ महीनों में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करना सरकार की अति प्राथमिकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...