23.3 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत

पौड़ी: पौड़ी के लैंसडाउन से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। बीती देर रात जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर लैंसडाउन-जहरीखाल के बीच पर्यटकों की एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में तीन पर्यटक सवार थे। ये सभी दिल्ली से लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे। देर रात जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घना कोहरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया। सुबह एसडीआरएफ वह पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर खोजी अभियान चलाया, जिसके बाद कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए।

हादसे में मारे गए एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नफजगढ़ (दक्षिण पश्चिमी दिल्ली) निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है। बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस का खोजी अभियान जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...