30.2 C
Dehradun
Sunday, May 24, 2026


spot_img

डीए वृद्धि पर कर्मचारी संगठनों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार

सचिवालय संघ सहित प्रदेश कार्मिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को आज राज्य सरकार की ओर से स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार द्वारा अनुमन्य 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते के अनुरूप राज्य कार्मिकों को भी 11% महंगाई भत्ते की बहाली की घोषणा किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का सचिवालय संघ आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है।

केंद्र सरकार की घोषणा के उपरांत से ही सचिवालय संघ प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा फ्रिज किए गए महंगाई भत्ते की बहाली को लेकर मुखर रहा था तथा इस मांग को पूर्ण करते हुए फ्रीज डीए की बहाली किए जाने का दबाव लगातार सरकार पर बनाते हुए मुख्यमंत्री जी से इस बाबत अपना अनुरोध सचिवालय संघ करता रहा है। सचिवालय सहित प्रदेश कार्मिकों शिक्षकों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए इसकी अनुमन्यता किए जाने की घोषणा पर सचिवालय संघ मुख्यमंत्री जी की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच की भूरी भूरी प्रशंसा करता है।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा उम्मीद जताई गई है कि मुख्यमंत्री जी के स्तर पर इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्मिकों की अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द कराया जाएगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष द्वारा सचिवालय व प्रदेश के सभी कार्मिकों की ओर से मुख्यमंत्री जी को इस जायज मांग को पूर्ण करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वितरित किए 51 हजार से अधिक नियुक्ति...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरियाँ नागरिकों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है। उन्होंने आज...

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के दांडेवाला फील्ड में नया गैस भंडार खोजा

0
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के दांडेवाला फील्ड में एक नए...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का किया उद्घाटन,...

0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराष्ट्र के शिरडी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र...

पीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो की मुलाकात, शांति-सुरक्षा से जुड़े मुद्दों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और...

संगठित रूप से जमीनी धोखाधडी में लिप्त पार्षद को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
देहरादून: रायपुर पुलिस द्वारा संगठित रूप से भूमि धोखाधडी में शामिल 20 हजार के ईनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी को उसके अन्य साथी के साथ...