26.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इस जिले में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के तीन मरीज, मचा हड़कंप

हल्द्वानी: इस वक्त दुनिया में सबसे बड़ा दुश्मन कोरोना है। ऐसा लग रहा है कि कोरोना खत्म हो गया लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। पहली लहर के बाद भी जब दूसरी लहर आई तो सब हैरान रह गए थे। इसलिए इस बार शासन व प्रशासन पहले से ज्यादा एक्टिव है।

लिहाजा नैनीताल जिले से खबर अच्छी नहीं आई है। यहां पहली बार डेल्टा के सब वैरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि ये वैरिएंट पुराने वैरिएंट के मुकाबले कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा किसी को नहीं है। जिले में पहली बार ये मामले आने के कारण स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि इन मरीजों के सैंपल 25 दिन पहले दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए थे। इनमें से एक तो स्वास्थ विभाग का डाटा एंट्री ऑपरेटर है।

बहरहाल अब तीनों मरीजों के स्वजनों के अलावा संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। सीएमओ नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि ये सभी मामले डेल्टा सब वैरिएंट एवाई टू के हैं। सीएमओ ने बताया कि करीब 15 संक्रमितों के सैंपल राजकीय मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब की ओर से दिल्ली स्थित नेश्नल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल को भेजे गए थे। अब इनकी रिपोर्ट आ गई है।

जिनमें से गरमपानी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, पदमपुरी निवासी 33 वर्षीय युवक और बजेड़ी निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल हैं। इन्हें कोरोना हुए 25 दिन हो चुके हैं। ये तीनों फिलहाल स्वस्थ हैं। बताया कि 31 अगस्त को इनके परिजनों और संपर्क में आए लोगों के टेस्ट होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी...

एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर

0
देहरादून: आयुष्मान योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) की छापेमारी में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। राज्य...

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...