25.4 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

आखिर क्यों रोडवेज की बस में उत्तराखंड को लिखा ‘उत्ताखंड’…!

देहरादून : सोशल मीडिया पर उत्तराखंड परिवहन निगम के जेएनएनयूआरएम डिपो की एक बस की फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसमे निगम की बड़ी गलती नजर आ रही है। वजह है कि बस पर उत्तराखंड को ‘उत्ताखंड लिखा गया है।

जी हां सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें बस की साइड पर उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्ताखंड परिवहन निगम लिखा है। लोग इस चूक को लेकर रोडवेज प्रबंधन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर लिख हैं, बस घूमती रहती है। ऐसे में पर्यटकों और दूसरे लोगों के सामने इससे अच्छी छवि नहीं बन रही है।

यूजर सोशल मीडिया पर रोडवेज प्रबंधन पर जमकर निशाना साध रहे हैं और खिल्ली उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि बस घूमती रहती है। ऐसे में पर्यटकों और दूसरे लोगों के सामने इससे अच्छी छवि नहीं बन रही है। आईएसबीटी में हरिद्वार के काउंटर के सामने बस खड़ी मिली, जिसमें उत्तराखंड का नाम गलत लिखा हुआ था। हालांकि अन्य बसों में राज्य का नाम ठीक लिखा था। इस संबंध में पूछने पर रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि भूलवश किसी से ऐसा हुआ है तो तत्काल प्रभाव से नाम सही करवाया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...