29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

अनावश्यक अधिकारियों और वाहनों के काफिले से नाराज हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले में अनावश्य वाहनों की संख्या और अधिकारियों के अनावश्यक जमावड़े पर सख़्त नाराजगी जताई है. उनके रुख को देखते हुए खुफिया विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सख़्त हिदायत दी गई है कि इस बाबत कोई कोताही ना बरती जाए। मुख्यमंत्री की इस नाराजगी को उनके मितव्ययता के निर्देश से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर दौरे पर हैं इस दौरान उनके काफिले में एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की गाड़ी शामिल हो गई थी. मुख्यमंत्री ने इस घटनाक्रम के बाद तत्काल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की आवश्यकता ना हो उन्हें कार्यक्रमों में अनावश्यक ना बुलाया जाए. अधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर जनहित और विकास कार्यों पर ध्यान दें. मुख्यमंत्री की इस नाराजगी के बाद आज इंटेलिजेंस ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक वाहन काफिले में शामिल ना हो.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...