25.4 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

मसूरी-खटीमा गोलीकांड को याद कर आज भी सहम जाते हैं लोग

मसूरी: मसूरी-खटीमा गोलीकांड को याद कर आज भी मसूरी वासियों और खटीमा वासियों सहित पूरे उत्तराखंड के लोगों का दिल सहम जाता है। आपको बता दें कि खटीमा गोली कांड की वजह से ही मसूरी गोली-काण्ड हुआ जिससे मसूरी के लोग थर्रा गए। आज भी वो मंजर याद कर मसूरी के लोगों का दिल सहम जाता है जो वक्त मसूरी में निवास कर रहे थे।

आपको बता दें कि मसूरी गोली कांड की घटना खटीमा गोली-काण्ड 1 सितम्बर, 1994 के दूसरे दिन 2 सितम्बर, 1994 को मसूरी में हुई। इस घटना में भी पुलिस ने खटीमा गोली कांड की तरह अपनी बर्बरता का परिचय दिया। 2 सितम्बर, 1994 को मंसूरी में खटीमा गोली काण्ड के विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोग एकत्रित हुई। जो शांतिपूर्ण तरीकें से खटीमा गोली काण्ड का विरोध कर रहे थे। प्रशासन से बातचीत करने गई दो सगी बहनों को पुलिस ने गोली मार दी। इस क्रूर घटना का विरोध करने पर पुलिस द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई, जिसमें कई लोगों को गोली लगी और इसमें से तीन आन्दोलनकारियों की अस्पताल में मौत हो गई थी, लेकिन जनता ने भी इसका विरोध प्रदर्शन जारी रखा और जनता भी हिंसक हो गई।

इस दौरान पृथक राज्य के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा, जमकर प्रदर्शन हुआ। लोगों के विरोध को रोकने के लिए पुलिस को पीएसी बुलानी पड़ी थी लेकिन जनता के हौसले बुलंद थे। जनता ने पुलिस और पीएसी पर भी हमला कर दिया। जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए और पुलिस उपाधीक्षक उमाकांत त्रीपाठी की मौत हो गई। इन दो घटनाओं ने उत्तराखंड को पृथक राज्य का दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण काम किया। इन दो गोलीकांड़ों ने देश के सामने उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने की मुहीम में आग में घी डालने का काम किया। इन घटनाओं के विरोध में उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक काफी जनसभाए आयोजित हुईं। इन शहीदों के लहू से ही आज उत्तराखंड को एक पृथक् राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ है।

शहीदों के नाम

अमर शहीद स्व. बेलमती चौहान

अमर शहीद स्व. बलबीर सिंह

अमर शहीद स्व. हंसा धनई

अमर शहीद स्व. राय सिंह बंगारी

अमर शहीद स्व. धनपत सिंह

अमर शहीद स्व. मदन मोहन ममगई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...