23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मस्ती-मजाक में ऐसे चली गई पर्यटक की जान

ऋषिकेश: ऋषिकेश के तपोवन में एक होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। बीते मंगलवार की रात सभी पर्यटक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए।

देर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आसपास घूमने लगे। मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को हल्का सा धक्का दिया और वह सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया।

पर्यटकों को लगा कि गोपाल को तैराना आता है। लेकिन इस दौरान व्यक्ति स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। स्वीमिंग पुल में व्यक्ति को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी ने उसको से बाहर निकाला। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...