35.5 C
Dehradun
Wednesday, June 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: यहां गंगा में डूबे दो लोग, पिछले आठ महीने में 18 की हो चुकी मौत

ऋषिकेश: गंगा में डूबने की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद लोग गंगा के तेज बहाव में जाने से बिलकुल नहीं कतराते हैं।वही पुलिस ने कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं, लेकिन लोग फिर भी मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार को भी सामने आई। जहां घूमने आए कंपनी के अधिकारियों में से दो लोग नदी में डूब गए। पिछले आठ महीनों में 18 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।

घटना थाना मुनि की रेतीए राम झूला घाट की है। जहां नोएडा की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था। रविवार की सुबह ग्रुप के नौ सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ धोने गंगा में गया। अचानक रेत में उसका पैर फिसला और वह बहने लगा।

उसे बचाने के लिए उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुची एवम सर्च एवम रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। राफ्ट के साथ टीम द्वारा कई किलोमीटर की खाक छान दी गयी है परन्तु लापता व्यक्तियों का अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। श्री...

सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक की जगह पीपीआई प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक-डब्ल्यूपीआई को धीरे-धीरे समाप्त करने और उसकी जगह एक व्यापक उत्पादक मूल्य सूचकांक-पीपीआई प्रणाली लागू करने का निर्णय...

अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार: सर्वोच्च न्यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्‍यायालय ने कहा है कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है। न्‍यायालय ने कहा कि...

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए

0
नई दिल्ली।  सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह...

सदियों पुराने व्यापारिक मार्ग लिपुलेख दर्रे से फिर होगा व्यापार शुरू

0
देहरादून। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित लिपुलेख दर्रा केवल एक व्यापारिक मार्ग नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और सभ्यताओं के संवाद का जीवंत...