24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

CM धामी पहुंचे अल्मोड़ा,जन आशीर्वाद रैली में उमड़े कार्यकर्ता, सीएम ने किए कई ऐलान

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनआशीर्वाद रैली के जरिये सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां नया उत्साह भरा वहीं मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया।

सीएम धामी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी खेल मैदान में सोमवार को तय समय से करीब दो घंटा देरी से लगभग 1:24 बजे हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से नई ऊर्जा से लबरेज काफिला माल रोड पर पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं के हुजूम ने युवा मुख्यमंत्री को हाथों हाथ लिया। उनके साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का भी जोरदार स्वागत किया गया।

यहां से जनआर्शीवाद रैली की शक्ल में प्रदेश के मुखिया का मुखिया का काफिला शिखर तिराहे की तरफ बढ़ा। जगह जगह भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर सीएम धामी का अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की रैली मुख्य बाजार स्थित रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंच सभा में तब्दील हुई। सीएम धामी ने कोसी रोड पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के समीप नए कलक्ट्रेट भवन के साथ ही विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान अल्मोड़ा, सोमेश्वर, द्वाराहट, सल्ट विधानसभा क्षेत्रों के लिए सड़क, पार्किंग, बिजली पानी को अंडर ग्राउंड करने सम्बंधी कई घोषणा की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोनिवि बोले जिम्मेदार अधिकारियों और...

0
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चैकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से...

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...