23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

ऋषिकेश: बरसाती पानी के तेज बहाव से रानी पोखरी में जाखन नदी पर वैकल्पिक रोड बही

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनी हुई है। बरसाती पानी के तेज बहाव से रानीपोखरी में जाखन नदी पर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बह गया है। जिससे ऋषिकेश से डोईवाला के बीच आवाजाही फिर बाधित हो गई है। वैकल्पिक मार्ग के बहने के बाद गाड़ियों को दोबारा नेपाली फार्म होकर देहरादून भेजा जा रहा है।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। सड़क बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंसे हैं। नोडल एजेंसी की ओर से बंद सड़कों को खोलने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबरा मौसम से विभाग को परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि भारी बारिश के बीच देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी पुल टूट गया है।

बताया जा रहा है कि पुल गिरने के साथ तीन गाड़िया जिनमें दो लोडर और एक कार शामिल हैं नदीं में गिर गईं। एक घायल को वहां से इलाज के लिए भेजा गया है। पुल गिरने की सूचना पर पुलिस और राहत दल आनन-फानन में मौके पर पहुंच गया है। इस हादसे की वजह से फिलहाल देहरादून से ऋषिकेश के मुख्‍य मार्ग का संपर्क कट गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...