22.7 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवा कर वापस लौट रहा था परिवार, भीषण हादसे में 5 की दर्दनाक मौत

यूपी के गाजियाबाद में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। कार-ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिद्वार से गाजियाबाद आ रहे रास्ते की ओर हुआ है। कार में दो परिवार मौजूद थे सभी हरिद्वार से बच्चे का मुंडन करवाकर वापस अपने घर मकनपुर लौट रहे थे।

तभी रात करीब 1 बजे मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड जा रहे ट्रक की ऑल्टो कार से भिड़ंत हो गई। कार में ही एक परिवार के 7 लोग सवार थे, जो कि गाजियाबाद के ही मकनपुर गांव के रहने वाले हैं। इनमे आशीष, सोनू, शिल्पी समेत दो बच्चे परी और देवसेना की मौत गई। इसके अलावा दो लोगों का गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं बता दें कि पुलिस ने हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर भागे ट्रक ड्राइवर को भोजपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में कोहराम मच गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...