27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां तेजी से फैल रहा मलेरिया, मां-बेटे की मौत, 2 बच्चे अस्पताल में भर्ती

रूड़की: कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच डेंगू और मलेरिया ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। ताजा मामला रुड़की से समाने आया है। जहां कलियर क्षेत्र में बीते तीन दिनों में मलेरिया से मां-बेटे की मौत हुई है, जबकि भाई-बहन अस्पताल में भर्ती हैं। कलियर क्षेत्र में रहने वाले इस परिवार के साथ-साथ आसपास के घरों में भी लोग बुखार से पीड़ित हैं।

जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले रुड़की के आरोग्यम अस्पताल में कलियर निवासी तबस्सुम (40) पत्नी रियासत को भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां दो दिन पहले उसकी मौत हो गई। बीते सोमवार को उनके बेटे आहत की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी बेटी 14 वर्षीय बेटी मंतसा और नौ वर्षीय अकदस का रुड़की के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक तबस्सुम के भाई तनवीर ने बताया कि टेस्ट रिपोर्ट में साफ हुआ कि सभी को मलेरिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची है और न ही नालों की सफाई और दवा छिड़काव के इंतजाम किए जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...