13.7 C
Dehradun
Tuesday, February 17, 2026


spot_img

उत्तराखंड: SSB की 11वीं बटालियन में तैनात हैड कांस्टेबल की हृदय गति रुकने से मौत

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। एसएसबी की 11वीं बटालियन धारचूला में तैनात हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। एसएसबी के जवानों ने धारचूला से सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उत्तरकाशी पहुंचाया।

एएसआई स्वरूप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा धारचूला की दुबाटा पोस्ट में तैनात थे नौ सितंबर को सीने में दर्द की शिकायत पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया है।

रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उत्तरकाशी स्थित उनके आवास पहुंचाया गया। परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तरकाशी के केदारघाट ले जाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। विजयपाल राणा के जयकारों के साथ लोगों ने उनके दर्शन कर अंतिम विदाई दी।

हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा अपने पीछे एक बेटा, बेटी व पत्नी छोड़ कर गए हैं। उनका पैतृक गांव पंचाण गांव धनारी है। उनका परिवार वर्तमान में वार्ड 11 ज्ञानसू में रहता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सजा पूरी, फिर भी जेल से नहीं छूटेगा गैंगस्टर अबू सलेम; सुप्रीम कोर्ट का...

0
नई दिल्ली। गैंग्सटर अबू सलेम को अभी जेल में ही रहना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका पर विचार करने से सोमवार को इन्कार...

साइबर ठगी के शिकार लोगों को मुआवजा दे सरकार, लोगों को सिखाएं अपराधियों से...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार को साइबर ठगी के शिकार लोगों को मुआवजा देना चाहिए। कोर्ट ने बुजुर्गों की सुरक्षा...

‘एआई में भारत सबसे आगे’, एआई इम्पैक्ट एक्सपो पर पीएम मोदी ने गिनाईं देश...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट एक्सपो और एआई शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत करते हुए...

CM मान की फिर बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस में भर्ती, मोगा रैली में गए थे,...

0
मोहाली: मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत फिर से खराब हो गई है। उन्हें फोर्टिस मोहाली में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया।...