21.5 C
Dehradun
Friday, June 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में नए वायरस ने दी दस्तक, पहला मामला आया सामने

काशीपुर: देश में अब तक कोरोना, निपाह जैसे कई वायरसों का कहर फैल रहा है। इसमे एक वायरल है एलएसडी वायरस जो की दुधारु पशुओं में फैल रहा है जिससे पशुपालक चिंता में है। बता दें कि उत्तराखंड में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है और उत्तराखंड में ये पहला मामला है। बता दें कि दुधारू पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) वायरस का उत्तराखंड में पहला मामला सामने आने से सनसनी फैल घई है। इससे पहले गाय-भैंसों में यह बीमारी भारत में वर्ष 2012 में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में देखने को मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के काशीपुर ब्लॉक के एक फार्म में 13 गाय-भैंसों में लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे गए थे, जिनमें 4 गायों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले समेत प्रदेश में इससे सनसनी फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वार सभी पशुपालकों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

ये हैं लक्षण

पशुपालन विभाग के अनुसार पशुओं में वायरस आने पर उनके शरीर में जगह-जगह गांठें बन जातीं हैं। पशुओं को तेज बुखार हो जाता है जिससे पशु चारा खाना भी छोड़ देते हैं। यह वायरस पशुओं में मक्खी, मच्छर, पशु से पशु का संपर्क, पशुलार आदि से तेजी से फैलता है। यह वायरस पशुओं की वायरल बीमारी है, जो मनुष्य में नहीं फैलती है। इसके साथ ही इस वायरस से पशु मृत्यु दर बहुत कम है लेकिन पशुओं में दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है।

इस मामले पर पशु डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरुरत नहीं है।बताया कि अगर पशुओं में इस तरह के लक्ष्ण देखने को मिलते हैं तो क्षेत्र के पशु डॉक्टर से संपर्क कर उपचार करवाएं। यह एक वैक्टर वार्न (मच्छर किलनी) बीमारी है। इसमें पशुओं की मृत्युदर बेहद कम होती है। गाय-भैंसों का दूध अच्छी तरह उबालकर पी सकते हैं। इससे मानव को कोई हानि नहीं पहुंचेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम नई दिल्ली में हुआ शुरू

0
नई दिल्ली:  भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय फोरम में ब्राजील, रूस,...

विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास को बढ़ावा...

0
नई दिल्ली।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास...

केंद्र सरकार, नागालैंड और असम के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

0
नई दिल्ली। असम-नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए केंद्र सरकार, असम तथा नागालैंड की सरकारों के...

अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत की विकास गाथा विश्व को प्रेरित...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा ऐसे समय में भी विश्व को प्रेरित करती है जब कई...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की, 18...

0
देहरादून।  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...