27.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

उत्तराखंड: शराबी पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, 4 माह की बच्ची हुई अनाथ

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां मटेना गांव में शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मटेना निवासी कृष्ण उर्फ किशन (28) पुत्र सुंदर लाल सोमवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी शोभा देवी (25) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर उसने पत्नी की बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान पत्नी शोभा गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ देर बाद उसकी मौत गई। पुलिस के अनुसार पति ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

बताया गया कि आऱोपी ने पहले गैस सिलेंडर से गैस लीक कर इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। वह इसमें असफल हो गया। फिर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया। ससुराल वालों को उसने कहा कि सिलेंडर फटने के कारण उनकी बेटी की मौत हो गई है।

मंगलवार सुबह आरोपी ने खुद पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। मृतका के पिता को दामाद की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की है। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने सच उगल दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है मृतका की एक चार माह की बच्ची है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...