25.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

BJP उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे देहरादून

देहरादून: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गए। उनके साथ सहप्रभारी लाकेट चटर्जी व सरदार आरपी सिंह भी हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रियों ने चुनाव प्रभारी का स्वागत किया। चुनाव प्रभारी दून में पार्टी की अलग अलग बैठकों में शिरकत करेंगे।

पहली बार दून पहुंच रहे भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। महानगर भाजपा के 10 हजार कार्यकर्त्‍ता जोगीवाला से बीजापुर गेस्ट हाउस तक मानव शृंखला बनाकर पुष्प वर्षा करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें गुरुवार को उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी लाकेट चटर्जी, आरपी सिंह के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जोगीवाला से बीजापुर गेस्ट हाऊस तक दस हजार से अधिक कार्यकर्त्‍ताओं ने मानव शृंखला बनाकर स्वागत करेंगे।

जोगीवाला से बालावाला मंडल (डोईवाला विधानसभा) कार्यकर्त्‍ता, रिस्पना पुल पर रायपुर विधानसभा के कार्यकर्त्‍ता, धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्त्‍ता धर्मपुर चौक से आराघर तक स्वागत करेंगे। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्‍ता सर्वे चौक तक व यहां से विधायक राजपुर रोड खजानदास के नेतृत्व में उनका स्वागत होगा। दिलाराम चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ता स्वागत करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...