23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मैक्स खाई में गिरी, निजमुला में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, दोनों हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां गुरुवार की सुबह एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। वाहन में अकेले चालक ही था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह करीब सात बजे जोशीमठ मलारी हाईवे पर तपोवन एटी नाले के पास एक मैक्स पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन दुर्घटना में जोशीमठ के बड़ागांव निवासी सावन कमदी पुत्र मोहन कमदी, उम्र 27 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन जोशीमठ की ओर आ रहा था। जोशीमठ पुलिस द्वारा शव को खाई से निकल लिया गया है।

वही चमोली जिले में बिरही-निजमुला सड़क पर भंवरी धार के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस चमोली और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाल कर सड़क तक लाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेसीबी सड़क पर आपदा से क्षतिग्रस्त हुए स्थानों में सुधारी करण कार्य कर रही थी। इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...