23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल भाजपा में हुए शमिल

देहरादून: चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून में सूरत राम नौटियाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी में शामिल हो गए हैं। चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने 2017 में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

नौटियाल 1969 से जनसंघ से जुड़े। नौटियाल उत्तरकाशी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। ओबीसी और राम मंदिर आंदोलन में इनकी सक्रिय भूमिका रही है और जेल भी गए। सूरत राम नौटियाल ने 2017 में भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वह चुनाव हार गए थे। तब से पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया हुआ था। नौटियाल गुरुवार को 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नौटियाल को सदस्यता ग्रहण कराई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...