25.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

आनंद गिरि का आश्रम हुआ सील, दर्ज हो सकती है FIR

हरिद्वार: महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी आनंद गिरि की मुश्किलें कम नहीं होती दिख रही हैं. गिरफ्तारी के बाद आनंद गिरी पर एक और परेशानी आ गई है. आनंद गिरि का हरिद्वार स्थित आश्रम को सील कर दिया गया है. ये आश्रम श्यामपुर में स्थित है और इसको सील करने की ये दूसरी बार कार्रवाई हुई है. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई रुड़की प्राधिकरण ने की है.

बताया जा रहा है कि इस आश्रम में अवैध निर्माण हो रहा था जिसकी शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने मई में इसे सील किया था. लेकिन बताया जा रहा है कि इसके बाद भी आश्रम में अवैध निर्माण को नहीं रोका गया और अंदर लगातार कंस्ट्रक्‍शन होता रहा. इस बात की जानकारी मिलने पर रुड़की विकास प्राधिकरण ने इसे बुधवार को एक बार फिर सील कर दिया. वहीं अब बताया जा रहा है ‌कि आश्रम संचालक और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ अब प्राधिकरण एफआईआर भी दर्ज करवा सकता है.

वहीं महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने आनंद गिरि को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गौरतलब है कि नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने आनंद गिरि को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था.

वहीं महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने आनंद गिरि को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गौरतलब है कि नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने आनंद गिरि को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...