32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मां ने पहले की मासूम बेटे की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी

रुद्रपुर: रुद्रपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्तेदारी में आई महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पहले अपने 6 वर्षीय मासूम पुत्र की तकिया से दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवा राम की 28 वर्षीय पत्नी काजल तीन दिन पहले अपने 6 साल के बेटे कुलदीप के साथ खेड़ा वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर आई थी। बुधवार की रात को सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने को चले गए।

बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि काजल ने अपने 6 साल के बेटे कुलदीप की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। गुरुवार सुबह जब वह दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो उसके चचिया ससुर और अन्य परिजन कमरे में गए। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

काजल फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसका 6 वर्षीय पुत्र कुलदीप बेड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृव में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...