34 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इन तीन जिलों में भारी बारिश के आसार, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जैसे जिलों में कई दौर की भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं। मसूरी में कल रात को बारिश हुई है। चमोली जिले में बुधवार रात से बारिश हो रही है। यहां मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, क्षेत्रपाल, और कर्णप्रयाग में बंद हो गया है। मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन, मलबा, बोल्डर आने से बाधित हो रखा है। बारिश के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...

राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

0
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...