35.6 C
Dehradun
Wednesday, May 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड में स्कूल खुलते ही फिर बढ़ने लगे है कोरोना के केस,अब यहां 2 छात्र संक्रमित

देहरादून: कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही उत्तराखंड में शिक्षण संस्थानों को खोलने के बीच विद्यालयों में कोरोना के मामले भी सामने आने लगे हैं। ताजा मामला देहरादून का है। यहां राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर के दो छात्र संक्रमित मिले हैं। उन्हें घर में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

वहीं, स्कूल को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। दो छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आए सभी छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है। इस दौरान स्कूल के सभी छात्रों की पढ़ाई आनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में दोनों छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों छात्रों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए छात्रों को आइसोलेट करने के बाद कोरोना जांच कराई है। फिलहाल स्कूल को बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 कथित पेपर लीक मामले में केस दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अनवेष्‍ण ब्यूरो- (सी.बी.आई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के कथित पेपर लीक के संबंध में मामला दर्ज किया...

मुख्य न्यायाधीश ने देशभर की अदालतों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश भर के न्यायालयों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए न्यायमूर्ति अरविंद कुमार...

इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तीन राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  इंडियन फार्माकोपिया कमीशन-आईपीसी, गाजियाबाद ने बिहार राज्य फार्मेसी परिषद, महाराष्ट्र राज्य फार्मेसी परिषद और मिजोरम राज्य फार्मेसी परिषद के साथ तीन समझौता...

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति

0
देहरादून। उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। भारत सरकार के वन मंत्रालय द्वारा खेल विश्वविद्यालय के लिए...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ...