18.2 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

उत्तराखंड: आप मत करना ये गलती,
सस्ता पिज्जा मंगवाने पड़ गया भारी, खाते से उड़े 50 हजार

रूड़की: उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन ठगी के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन लोग हैं कि लालच और लापरवाही के चलते ठगी का शिकार हो रहे हैं।

शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा मोहम्मदपुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा ने पांच रुपये में पिज्जा खाने के चक्कर में 50 हजार रुपये गवां दिए।पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। राजकुमार शर्मा ने पिज्जा आर्डर करने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च किया था। उन्हें गूगल पर एक नंबर मिला। उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो पता चला कि कंपनी की तरफ से पांच रुपये में पिज्जा देने की एक स्कीम है। उसने बताया कि उन्हें कंपनी के बैंक खाते में पांच रुपये जमा करने होंगे, जिसके बाद उनके घर पिज्जा की होम डिलीवरी कर दी जाएगी।

ठग ने यह भी बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर कंपनी की तरफ से एक लिंक भी भेजा जा रहा है। लिंक को ओपन करते ही उनके खाते से पांच रुपये कट जाएंगे। जिसके बाद उनके घर पिज्जा की डिलीवरी भेज दी जाएगी। ठग की बातों में आकर राजकुमार शर्मा ने मोबाइल पर आए लिंक को ओपन कर दिया। लिंक ओपन करते ही खाते से 50 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। बैंक खाते से निकासी का मैसेज देख उनके होश उड़ गए।

इसके बाद उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद मिला। पीड़ित ने इस बाबत सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले को साइबर सेल भेजेगी। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...