22.7 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

उत्तराखंड STF ने IPL मैच में सट्टा लगवाते सात दबोचे, यहां चल रहा था सट्टा

देहरादून: आईपीएल में बेंगलुरु और मुंबई के बीच चल रहे मैच के दौरान आनलाइन सट्टा लगवाने वाले सात आरोपितों को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ) ने मसूरी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, दो पेन, 42 हजार नकदी, हिसाब किताब के चार रजिस्टर और एक टीवी बरामद किया।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी मंगलौर, हरिद्वार एवं चरथावल, मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। जो पुलिस से बचने के लिए अपने होमटाउन में सट्टा न खिलवाकर कर मसूरी देहरादून के एक नामी-गिरामी होटल में कमरा किराये पर लेकर आनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे।

बरामद रजिस्टरों में प्रत्येक दिन लाखों रुपये का लेन देन अंकित किया गया है। आरोपितों ने गिरफ्तारी में बताया कि वह लोग मसूरी होटल में रुककर केवल लोगों से फोन पर बात करके सट्टा लगाते हैं। हार जीत के बाद जिसे पैसा देना हो अथवा लेना हो, यह काम हमारे अलग लड़के करते हैं, जिसका पूरा हिसाब किताब रजिस्टर में अंकित है। आज तक हुए मेचों में आनलाइन सट्टे के जितना भी लेनदेन हुआ उसका हिसाब किताब मंगलौर रुड़की क्षेत्र का है, जिसकी वसूली एवं देनदारी का अलग से हिसाब इन सटोरियों के लड़के मंगलौर रुड़की में करते हैं ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...