24.1 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड की डोनल बिष्ट रियलटी शो बिग बॉस 15 में मचाएगी धमाल, रह चुकी है जॉर्नलिस्ट

रियलिटी शो बिग बॉस के दीवानों के लिए खास खबर है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये विवादित रियलिटी टीवी शो 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी भी नजर आएंगी। जी हां डोनल बिग बॉस के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हाल ही में इस शो की लॉन्चिंग पेंच रिसॉर्ट, नागपुर में हुई थी।

आपको बता दें कि डोनल बिष्ट मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। डोनल इंडस्ट्री में नई नहीं हैं। हालांकि, टेलिविजन और वेब सीरीज़ की दुनिया से कनेक्शन से पहले डोनल जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। डोनल टेलिविजन की दुनिया में कदम रखने से पहले एक न्यूज़ चैनल में बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही थीं। डोनल ने डीडी नैशनल और चित्रहार (2015) को भी होस्ट किया है। छोटे पर्दे की बात करे तो डोनल सबसे पहले टीवी शो एयरलाइंस में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें “ट्वि्स्ट वाला लव” में लीड रोल मिला। जिसमें वो डॉक्टर शैली के रूप में दिखीं। साल 2015-17 के बीच “कलश- एक विश्वास” में डोनल ने साक्षी देओल की भूमिका निभाई। उन्हें चर्चा साल 2017-18 में आए शो “एक दीवाना था” और “लाल इश्क” से मिली।

डोनल अपने सोशल मीडिया की तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। डोनल अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर किया करती हैं, जिसे लेकर वह फैन्स के बीच हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। डोनल के इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1 मिलियन फैन्स उन्हें फॉलो करते हैं। अब देखना यह है कि ‘बिग बॉस 15’ की वजह से उनकी इस फैन फॉलोइंग में कितना इजाफा होता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...