31.2 C
Dehradun
Wednesday, April 29, 2026


spot_img

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद हो जायेंगे

पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस यात्रा वर्ष 10 अक्टूबर को शीतकाल हेतु तीर्थ लिए बंद हो जायेंगे.श्री हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट गोविन्द घाट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह जी ने आज यह जानकारी दी है. कहा कि कोरोना महामारी के कारण श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष देर में खुले. अभी तक 5000 अधिक श्रद्धालु मत्था टेकने श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गये.

सरकार के निर्देशों के मुताबिक, एक दिन में सिर्फ 1000 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड साहिब के दर्शन की अनुमति होगी. इसके अलावा श्रद्धालुओं को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा. हेमकुंड साहिब ट्रस्‍ट के निर्देशों में स्‍पष्‍ट किया गया है कि आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से ज्‍यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. यह उन श्रद्धालुओं के लिए जरूरी होगा जिन्‍हें वैक्‍सीन न लगी हो.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 18 सितंबर से सिक्‍खों के पवित्र धार्मिक स्‍थल गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हुई थी. हाईकोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा की अनुमति दी थी. मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने बद्रीनाथ धाम में 1200 भक्त या यात्रियों, केदारनाथ धाम में 800, गंगोत्री में 600 और यमनोत्री धाम में कुल 400 यात्रियों के जाने की अनुमति दी है. इसके अलावा कोर्ट ने हर भक्त या यात्री को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और दो वैक्सीन का सर्टिफिकेट ले जाने को भी कहा है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वाेच्च न्यायालय ने आरटीई के तहत अनिवार्य दाखिले को बरकरार रखा

0
नई दिल्ली। सर्वाेच्च न्यायालय ने शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत, विद्यार्थियों के अनिवार्य दाखिले को राष्ट्रीय मिशन बताते हुए बरकरार रखा है। न्यायालय...

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज की

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल की है। उसने राज्‍य के सभी प्रमुख नगर-निगमों पर...

ओसीआई कार्ड के लिए 6 महीने भारत में रहने की अनिवार्यता खत्म, अब 275...

0
नई दिल्ली: ओवरसीज़ सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड से जुड़े नियमों और शुल्क में सरकार ने अहम बदलाव किए हैं। नए फैसलों के तहत...

चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य...

0
देहरादून। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर...

राज्यपाल ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में...