29.9 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों का जबरदस्त एनकाउंटर, एक पुलिसकर्मी शहीद

हरिद्वार: हरियाणा के फरीदाबाद से हरिद्वार बदमाशों को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें हरियाणा पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। हरियाणा के फरीदाबाद मे डकैती के आरोपियों की लोकेशन हरियाणा पुलिस को हरिद्वार में मिली थी। जिस पर हरियाणा पुलिस की टीम देर रात हरिद्वार पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी फायरिंग में एक गोली हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल संदीप को लगी। घायल हालत में संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मामले में तत्काल एसएसपी डॉक्टर योगेन्द्र रावत खुद मौक़े पर पहुँचे।

जिसके बाद एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में रात भर कोमिंग चली इसके साथ ही सभी थानों के विभिन्न बैरियरों, चैकिंग प्वाइन्ट, व चीता मोबाइल को एक्टिवेट कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। रात करीब 10.30 बजे शुरू हुये इस सर्च ऑपरेशन को पूरी रात चलाने के बाद अँशु उर्फ मोनू को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया चूंकि जबाबी फायरिंग में अँशु उर्फ मोनू के बांयी हाथ की कोहनी पर भी गोली लग गयी थी इसलिये अभि0 अँशु उपरोक्त को तत्काल जिला अस्पताल हरिद्वार भर्ती कराया गया जहां से बाद प्राथमिक उपचार के एम्स ऋषिकेष भेजा गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...